Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

फागिंग के नाम पर की जा रही खानापूर्ति, डेंगू का कहर जारी

Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
नगर काउंसिल लालड़ू में फॉगिंग के नाम पर खानापूर्ति की कर रही है, इस कारण डेंगू का मच्छर ताकतवर हो गया है और शहर में डेंगू, मलेरिया और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वजह से लोगों में काउंसिल अधिकारियों के प्रति रोष पाया जा रहा है। लोगों ने शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग और दवा का छिड़काव करने की मांग की है।
स्थानीय निवासियों में पवन कुमार, संजू, लाड़ी सैनी, राकेश, उदय राणा, बिट्टू ने बताया कि शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इस कारण मच्छरों की संख्या लगातार आए दिन बढ़ती ही जा रही है। नगर काउंसिल की ओर से न तो शहर में सफाई की ओर कोई ध्यान दिया जा रहा है और न ही मच्छरों की रोकथाम के लिए शहर में अच्छे से फॉगिंग करवाई जा रही है। खानापूर्ति के कारण मच्छरों से शहर में बुखार, डेंगू, मलेरिया का प्रकोप जारी है। लोगों का कहना है कि नगर काउंसिल में जो फॉगिंग मशीन है उसे शोभा बढ़ाने के बजाय उचित कार्यों में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। लोगों ने इस मामले की जांच की मांग की है। इसका खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ रहा है लोग मच्छरों के आतंक से बुरी तरह परेशान हैं।
लालड़ू में प्रमुख जगहों पर फैली गंदगी:
लालड़ू में वैसे तो हर जगह गंदगी के ढेर लगे हुए देखे जा सकते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा गंदगी के ढेर वार्ड नंबर-5 में जसविंदर स्कूल से कुछ आगे, मंडी में मुख्य मार्ग के किनारे होड़ा एंजेसी के पास, आर्मी मैदान के नजदीक नगर खेड़े के पास, सुविधा केंद्र के निकट, सैनी मार्केट के निकट, सरकारी प्राइमरी स्कूल के निकट और लालड़ू गांव में माजरी के पास, पानी की टंकी के निकट, गांव मगरा जाने वाली सड़क पर धर्मशाला के निकट, प्रजापति धर्मशाला के निकट, अजीत आटा चक्की के निकट गंदगी के डंप बन चुके हैं। उक्त स्थानों पर फैली गंदगी जहां शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रही हैं वहीं लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए शहर में रविवार को छोड़कर हर दिन अलग-अलग वार्ड में फॉगिंग की जा रही है। जिस वार्ड में फॉकिंग न करने की शिकायत है, वहां पर दोबारा से फॉगिंग पर ध्यान दिया जाएगा।
-गुलशन कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, लालड़ू।