Thursday, 25 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
हिमाचल Trending

हिमाचल की जनता भी पुनः भाजपा की सरकार लाकर मिथक तोड़ने का काम करेगी : सीएम पुष्कर सिंह धामी

Read in:Hindi

केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर करेगी हिमाचल का विकास : सीएम धामी

विजयेन्दर शर्मा /शिमला 

(MOREPIC1) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शिमला स्थित राम मंदिर हॉल में प्रवासी उत्तराखण्डी समाज एवं प्रबुद्धजनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता द्वारा गर्मजोशी से किए गए स्वागत हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चुनाव हिमाचल की प्रगति एवं विकास को तय करने वाला चुनाव है, उन्होंने कहा यहाँ की सरकार ने भी बहुत अच्छे कार्य किए हैं, यहां जो विकास की गति है, हिमाचल की जनता उस गति को बीच में छोड़ना नहीं चाहती है, विकास की गति को निरंतर बढ़ाने की जरूरत है।  हिमाचल एवं उत्तर प्रदेश दो अलग राज्य होने के बावजूद यहां के लोगों के रीति रिवाज संस्कृति एक जैसी है, यहां के लोगों के दिल आपस में जुड़े हुए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान संपूर्ण विश्व में बढ़ा है उन्होंने कहा मोदी जी न केवल भारत अपितु पूरे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं उन्होंने कहा आज उनके ही नेतृत्व में वैश्विक मंचों में भी भारत कई ज्यादा सशक्त हुआ है। आज वर्षों की भारतीय संस्कृति को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी संरक्षित एवं संवारने का काम कर रहे हैं, आपदा के बाद केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ है, संपूर्ण परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का निर्माण कार्य चल रहा है, गौरीकुंड से केदारनाथ तक के रोपवे का शिलान्यास भी हो चुका है, साथ ही बद्रीनाथ धाम के भव्य निर्माण हेतु मास्टर प्लान बन कर तैयार हो गया है।(SUBHEAD)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से हम कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिये मानसण्ड मंदिर माला मिशन पर भी काम कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिये पर्वत माला परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड एवं हिमाचल सैनिक बहुल प्रदेश हैं यहां के जवान देश की सीमाओं में रात दिन मां भारती की सेवा कर रहे हैं उन्होंने कहा हमारी सेना का इतिहास वैभवशाली रहा है आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गोली का जवाब गोली से देने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा से ही अपने जन्मदिन, त्यौहार एवं विशेष दिनों को सेना के साथ मनाया है। उन्होंने कहा शिमला शहर एवं हिमाचल की समस्याओं का समाधान जय राम जी की सरकार द्वारा किया गया है, उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस पर जनता निश्चिती अपनी मोहर लगाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि संजय सूद जी शिमला की प्रत्येक समस्याओं को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा उत्तराखंड के जैसे ही हिमाचल की जनता भी पुनः भाजपा की सरकार लाकर मिथक तोड़ने का काम करेगी।

इस दौरान शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद,वरिष्ट उपाध्यक्ष गणेश दत्त , किमी सूद , अनिला कश्यप , सुदीप महाजन , भाजपा प्रदेश महामंत्री ( उत्तराखंड) आदित्य कोठारी, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा गोविंद पिल्खवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।