Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

15,000 रुपए की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

संगरूर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना सिटी संगरूर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए. एस. आई.) मनजीत सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया है।
जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि दोषी ए. एस. आई. को प्रितपाल सिंह निवासी संगरूर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम उसके दोस्त गुरपियार सिंह को धमकी देकर उसके खि़लाफ़ जबरन वसूली का केस दर्ज करने के लिए 20,000 रुपए रिश्वत देने की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की पुष्टि करने के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी को दो सरकारी गवाहों की मौजुदगी में 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि दोषी ए. एस. आई. के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।