Thursday, 25 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
हिमाचल Trending

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 20176 लीटर शराब जब्त की

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज बताया कि हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के अंतर्गत विभागीय कार्यबल पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय बनाकर अंतर्राज्यीय शराब तस्करों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई कर रहा है। आबकारी लाइसेंसियों के परिसरों एवं गोदामों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आबकारी अधिनियम एवं उसके अंतर्गत बनाये गए नियमों के अनुसार जारी किये गए लाइसेंस में वर्णित शर्तों की अनियमितता पाये जाने पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
यूनुस ने कहा कि जिला बिलासपुर मे कार्यबल द्वारा लाइसेंस परिसर का निरीक्षण किया गया और यहां पर लाइसेंस की वर्णित शर्तों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान कार्यबल ने 850 पेटी (10200 बोतलें) को अपने कब्ज़े में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए परिसर को सील कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कार्यबल द्वारा राजस्व जिला बद्दी मे लाईसेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 840 पेटी (10080 बोतलें) को अपने कब्ज़े में लिया है क्योंकि लाईसेंसी द्वारा आबकारी घोषणाओं में वर्णित शर्तों की उल्लंघना की गई थी।
उन्होंने कहा कि जिला ऊना में भी लाईसेंसी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। कार्यबल ने परिसर का निरीक्षण किया तथा अनियमितता पाये जाने पर परिसर में रखे 435 पेटी (5220 बोतलें) को कब्ज़े में लेकर स्टॉक को सील कर दिया है।
आयुक्त ने कहा कि लाईसेंसी द्वारा लाइसेंस में वर्णित शर्तों के अनुसार बिक्री एवं भण्डारण न करने के कारण जिला मण्डी में भी कार्यबल ने कार्रवाई करते हुए 113 पेटी (1356 बोतलें) को कब्ज़े में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य भागों में भी कार्रवाई करते हुए कार्यबल ने 955 लीटर अवैध कच्ची शराब को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मौके पर नष्ट किया।
यूनुस ने बताया कि प्रदेश में आदर्श चुनाव संहिता लागू है और कार्यबल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों एवं भीतरी भागों मे शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर विभाग कड़ी नज़र रख रहा है और सूचना मिलने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में नाका लगाकर वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है। विभागीय अधिकारी 24/7 अपने कार्य क्षेत्रों में मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं।