Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

विजीलैंस ब्यूरो ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों सहित दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज: (SUBHEAD)
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों सहित दो निजी व्यक्तियों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के अंतर्गत प्राप्त हुए 10,01,120 रुपए के फंड्स का गबन करने के दोष के तहत गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने उक्त मामले के सम्बन्ध में राकेश गुप्ता, प्रिंसिपल सरकारी इन-सर्विस ट्रेनिंग सैंटर गुरदासपुर, अब प्रिंसिपल, सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल भागोवाल, गुरदासपुर, रामपाल, लैक्चरार, सरकारी इन-सर्विस ट्रेनिंग केंद्र गुरदासपुर, अब प्रिंसिपल, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल कथलोर, जि़ला पठानकोट, में तैनात, कृष्णा टैंट हाऊस के मालिक जतिन्दर कुमार और सिग्मा डैकोरेट नाम की फर्म के मालिक, तारागड़ के मुकेश महाजन के विरुद्ध एफआईआर 14, तारीख़ 01-11- 2022 को आइपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी के अंतर्गत ई. ओ. डब्ल्यू विंग, लुधियाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की जांच के दौरान पाया गया कि उक्त इन-सर्विस ट्रेनिंग सैंटर गुरदासपुर को सिखलायी के लिए रमसा स्कीम के अधीन उक्त ग्रांट प्राप्त हुयी थी। उक्त स्कीम के अंतर्गत राकेश गुप्ता, प्रिंसिपल और लैक्चरार रामपाल ने आपस में मिल कर फंड हड़पने के लिए फर्जी फर्मों के जाली बिल तैयार किये। दोषियों ने सरकारी पैसे को अपने निजी बैंक खातों में ट्रांसफर करके और अलग-अलग तरह की सेवाएं, कुर्सियां, मेज़, टैंट और अन्य सामान किराये पर लेने के लिए जारी किये कुल 10,01,120 रुपए के फंडों का गबन करके सरकारी खजाने को नुक्सान पहुँचाया।
उन्होंने बताया कि इस जांच के आधार पर यह पाया गया कि उक्त दोषियों ने फंड्स का दुरुपयोग किया है। इस सम्बन्धी ब्यूरो ने उक्त सभी मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।