Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

राजस्व पटवारी 13,000 रुपए रिश्वत लेते विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज सेवामुक्त पटवारी हरबंस सिंह, जो पहले राजस्व हलका लहरागागा, जि़ला संगरूर में तैनात था, को 13,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप तहत गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी हरबंस सिंह को रजिन्दर सिंह निवासी लहरागागा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पटवारी ने उसके परिवार के प्लाट का इंतकाल दर्ज करवाने के लिए 13,000 रुपए लिए हैं।
विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से उसकी शिकायत की जांच के उपरांत दोषी पाये जाने पर आरोपी पटवारी के खि़लाफ़ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज करके आज उसको गिरफ़्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो, आर्थिक अपराध शाखा, थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी है।