Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
खेल Trending

मेरा अबोहर संस्था द्वारा करवाए गए क्रिकेट मैच

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
अबोहर की विश्वसनीय समाजसेवी संस्था 'मेरा अबोहर फ्री लीगल सर्विस' टीम द्वारा नई पीढ़ी की खेलो में रुचि पैदा करने के लिए कुछ प्रमुख खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है़, जिसके चलते खेलों के मैच संस्था द्वारा अपने खर्च पर करवाएं जा रहें हैं, पिछले हफ्ते फुटबॉल के तो अब क्रिकेट प्रतिस्पर्धा करवायी गयीं। मेरा अबोहर खेल व फिटनेस इंचार्ज लवलीन शर्मा व अमित पवार का कहना है़ के इन प्रतिस्पर्धाओ से खेलों में खिलाड़ियों की रुचि बनी रहेगी व नए बच्चे नयी नस्ल भी इस से जुड़ेगी। मेरा अबोहर फ्री लीगल सर्विस के खेल प्रभारी द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच नयी अनाज मंडी में करवाए गए। मेरा अबोहर फ्री लीगल सर्विस प्रमुख एडवोकेट अमित असीजा 'बावा', सचिव राहुल चावला, उपाध्यक्ष अमित सिडाना, शहरी प्रभारी अजय वधवा, प्रोजक्ट इन्चार्ज लवलीन शर्मा व अमित पवार, मेडिकल इंचार्ज प्रदीप सिडाना, आशीष सेतिया, रूपिंदर सिंह, आदि 'मेरा अबोहर' टीम के पदाधिकारियों ने टीम खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया व पूरे मैच का लुत्फ उठाया।(MOREPIC1)
इस सिलसिले के चलते अगले रविवार किसी अन्य खेल के मैच करवाएं जाएंगे व छोटी उम्र के बच्चो को जागरूक किया जाएगा। मेरा अबोहर फ्री लीगल सर्विस टीम प्रमुख एडवोकेट अमित असीजा का मानना के बच्चो को खेलों के साथ जोड़ने का कार्य अगर प्रदेश पर लगे नशे के कलंक को मिटा कर अगली नस्ल का सुधार कर पाता है़ तो इससे बडी़ समाज की सेवा कोई नही होगी। सभी समाजसेवी संस्थाओ को इस विषय पर भी बीच बीच में कार्य करना चाहिए। मेरा अबोहर फ्री लीगल सर्विस अबोहर शहर की ऐसी इकलौती समाजसेवी संस्था है़, जिसमें पुरुषो से ज्यादा नारी गिनती में अधिक हैं और एक परिवार की तरह सब मिल कर कार्य करतें हैं।