Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

भ्रष्टाचार के आरोपों में रोडवेज़ के जनरल मैनेजर समेत चार कर्मचारी निलंबित

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के आदेशों पर आज पंजाब रोडवेज़ के जनरल मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को अनियमितताओं और भ्रष्ट गतिविधियों के दोषों के अंतर्गत तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब रोडवेज़ के श्री मुक्तसर साहिब डीपू में हो रही अनियमितताओं सम्बन्धी उनको शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिस सम्बन्धी प्राथमिक पड़ताल करवाने के लिए जांच टीम गठित की गई थी।
उन्होंने बताया कि जांच टीम द्वारा पेश की गई परीक्षक रिपोर्ट के आधार पर श्री मुक्तसर साहिब डीपू के जनरल मैनेजर रणजीत सिंह बग्गा, सब-इंस्पेक्टर बलविन्दर सिंह, सीनियर सहायक परगट सिंह और कंडक्टर गुरशरन सिंह को सरकारी खजाने को वित्तीय नुकसान पहुँचाने और भ्रष्टाचार गतिविधियाँ चलाने के गंभीर दोषों के अंतर्गत निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अधिकारी और कर्मचारी प्राईवेट बसों की अड्डा फीस तो ले लेते थे परन्तु उसकी पर्ची नहीं देते थे, और बनती रकम सरकारी खजाने में जमा करवाने की जगह अपनी जेबों में डाल लेते थे।
इन कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवाओं (सजा और अपील) रूल्ज, 1970 के नियम 4 (2) (ए) के अंतर्गत तुरंत ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारियों का निलंबन समय के दौरान हैड-क्वार्टर कार्यालय डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट, पंजाब, चंडीगढ़ होगा।