Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया
मनोरंजन Trending

सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम

दीपक सिंंह /जीरकपुर

सप्त स्वरांजलि म्यूजिकल क्लब की ओर से रविवार को ढकौली स्थित होटल ली मिराज में मेगा म्यूजिकल इवेंट ‘सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुराने हिंदी गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को संगीत के सुनहरे दौर की यादों में डुबो दिया।

कार्यक्रम में हरियाणा के सेवानिवृत्त एडीजीपी श्री आर.के. शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा एवं डॉ. मनजीत सिंह बाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पंचकूला के बटवाल गांव के सरपंच एवं समाजसेवी श्री बिधि चंद, खेतपुराली गांव के सरपंच एवं समाजसेवी श्री देवेंद्र शर्मा तथा बरवाला पंचकूला के एमसी श्री देवेंद्र कुमार शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

संगीतमय कार्यक्रम में क्लब से जुड़े विभिन्न गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मधुर नगमों और पुराने सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह संगीत और पुरानी यादों से सराबोर रहा।आयोजकों ने बताया कि ‘सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ का उद्देश्य पुराने सदाबहार गीतों के माध्यम से संगीत प्रेमियों को एक साथ जोड़ना और सुनहरे दौर की यादों को फिर से जीवंत करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने हिस्सा लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

0 Comments