Thursday, 25 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
हिमाचल Trending

आप प्रत्याशी होशियार सिंह भारती ने अपना नामांकन भरा

Read in:Hindi

HIMACHAL VIDHAN SABHA ELECTION 2022

(MOREPIC1) विजयेन्दर शर्मा/ज्वालामुखी  

ज्वालामुखी में आज आम आदमी पार्टी प्रत्याशी होशियार सिंह भारती ने अपने समर्थकों के साथ रोड शो निकाल कर अपना नामांकन पत्र एसडीएम कार्यालय में भरा। रिटायर्ड प्रिंसिपल भारती ने दलित नेता के तौर पर पहचान बनाई है। अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर राजनीति में आये हैं । उन्होंने नामांकन भरने से पहले अपने समर्थकों के साथ बैठक की । इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा और कांग्रेस के पास महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कोई नीति या कार्यक्रम नहीं है।

भाजपा सरकार की नीतियाँ व कार्यक्रम हमेशा ही गरीब विरोधी व पूंजीपतियों के हितैषी रहे हैं। पार्टी चुनावों से पहले सत्ता में आने के लिये ढोंगी रचती है और सत्ता में आते ही गरीबों का गला घोंटती है। खाद्य पदार्थों सहित आम जनजीवन में दैनिक उपयोग के सभी पदार्थों में अप्रत्याशित वृद्धि हो चुकी है लेकिन भाजपा सरकार को जनता की कोई फिक्र नहीं है। बड़े उद्योगपतियों को जनता को लूटने की खुली छूट दे रखी है।(SUBHEAD)

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इसके विपरीत निचले तबके के लोगों के साथ खडी है। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी में लोग भाजपा और कांग्रेस से परेशान हैं। और इस बार आम आदमी पार्टी को खुल कर समर्थन दे रहे हैं। जिससे इस बार आम आदमी पार्टी की जीत निशचित है। भारती के मैदान में उतरने से कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगने की आशंका है।