Thursday, 22 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
हिमाचल Trending

ज्वालामुखी भाजपा में बगावत , अतुल चौधरी ने निर्दलीय नामांकन भरा

Read in:Hindi

HIMACHAL VIDHAN SABHA ELECTION 2022

(MOREPIC1)विजयेन्दर शर्मा/ज्वालामुखी 

ज्वालामुखी से भाजपा टिकट के दावेदार रहे अतुल चौधरी ने आज पार्टी से बगावत करते हुये निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। भाजपा ने रमेश धवाला के बजाय रविंद्र रवि को उतारा है। जिससे वह नाराज बताये जा रहे हैं। अतुल चौधरी भाजपा के रविंद्र रवि के बिगाड सकते हैं समीकरण । अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ एसडीएम आफिस पहुंचे । व उन्होंने अपना ज्वालामुखी में किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।

जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनाव रोचक होते जा रहे है। भाजपा ने यहां सत्ता विरोधी लहर व अपने आंतरिक सर्वे के आधार पर पहले सिटिंग विधायक रमेश धवाला को चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया और देहरा में पिछला चुनाव हारे रविंद्र सिंह रवि को ज्वालामुखी से टिकट दे दिया।

पार्टी के इस निर्णय से इलाके में बगावत हो गई है। पार्टी नेता अतुल चौधरी ने आज निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरते हुये भाजपा नेताओं को चौंका दिया। अतुल चौधरी की ओबीसी समुदाय में पैठ है। और यहां ओबीसी मतदाताओं की तादाद अधिक है। ओबीसी समुदाय में पैठ होने से भाजपा के वोट बैं पर लगेगी सेंध

0 Comments