Thursday, 25 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
हिमाचल Trending

होशियार सिंह भारती ज्वालामुखी से आम आदमी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे

Read in:Hindi

HIMACHAL ELECTION 2022

(MOREPIC1)  विजयेन्दर शर्मा/ज्वालामुखी 

ज्वालामुखी की राजनीति में होशियार सिंह भारती की भी एंट्री हो गई है। शिक्षा विभाग से हाल ही में रिटायर हुये भारती, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोक दी है। आप ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी में एक दलित चेहरे के तौर पर उनको तव्वज्जो मिलती रही है।

भारती आप के प्रदेश सह सचिव के तौर पार्टी के प्रचार में पिछले एक साल से जुड़े थे। लोकप्रिय समाजसेवी के तौर पर उन्होंने पहचान बनाई है। उनकी इलाके के कर्मचारियों और समाज के कमजोर तबके पर खासी पकड़ हैं। इसी के चलते आम आदमी पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव होशियार सिंह भारती ने उन्हें प्रत्याशी बनाये जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का आभार जताते हुये कहा कि आज आम आदमी महंगाई और बेरोजगारी से बुरी तरह परेशान है। भाजपा सरकार की नीतियाँ व कार्यक्रम हमेशा ही गरीब विरोधी व पूंजीपतियों के हितैषी रहे हैं। पार्टी चुनावों से पहले सत्ता में आने के लिये ढोंग रचती है।

सत्ता में आते ही गरीबों का गला घोंटती है। खाद्य पदार्थों सहित आम जनजीवन में दैनिक उपयोग के सभी पदार्थों में अप्रत्याशित वृद्धि हो चुकी है लेकिन भाजपा सरकार को जनता की कोई फिक्र नहीं है। बड़े उद्योगपतियों को जनता को लूटने की खुली छूट दे रखी है। अब लोग भाजपा के खेल को समझ चुके हैं। इस बार लोग प्रदेश से भाजपा का सफाया करते हुये आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं।