Thursday, 22 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
हिमाचल Trending

हिमाचल भाजपा की कोर कमेटी की बैठक: टिकट तय करने के लिये हो रहा मंथन, कई दावेदार दौड़ से बाहर तो कुछ पर तलवार लटकी

Read in:Hindi

हिमाचल चुनाव 2022 

विजयेन्दर शर्मा/शिमला

पिछले कल कराई गई रायशुमारी में रखे गये बैलेट बाक्स चार चार्टर्ड हेलीकॉप्टर के जरिये पार्टी मुख्यालय में पहुंचाने के साथ प्रदेश भाजपा के तमाम नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं और पार्टी आने वाले चुनावों के लिये अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिये मंथन में जुट गई है। जिससे प्रदेश की नजरें अब दिल्ली की ओर हैं। पार्टी मुख्यालय में आज टिकट के दावेदारों की संगठन में लोकप्रियता जांचने के लिये चारों संसदीय क्षेत्रों से 17 संगठनात्मक जिलों में कराये गये मतदान के परिणामों पर भी चर्चा होगी। उसके बाद ही अंतिम निर्णय होगा।

(MOREPIC1)  दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में शुरू हुई बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल , पार्टी के हिमाचल मामलों के प्रभारी अविनाश राय खन्ना , सह प्रभारी संजय टंडन , चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सिंह सत्ती , पार्टी महासचिव ि़त्रलोक कपूर , राकेश जमवाल , ि़त्रलोक जमवाल , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा , महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मी धर सूद मौजूद हैं। कोर कमेटी के तमाम नेता अपना निर्णय और नामों पर मुहर लगेगी। उसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम मुहर लगायेगी।

इससे पहले ही पार्टी आलाकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी की ओर से दो बार कराये गये सर्वे के आधार पर नान परफार्मेंस वाले करीब जय राम ठाकुर सरकार के तीन मंत्रियों सहित 17 विधायकों का टिकट काटा जा सकता है और उनकी जगह नये लोगों को मौका दिया जा सकता है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने अपने हिमाचल दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुये लोगों को टिकट देने के फार्मूले पर नाखुशी जता चुके हैं। उसके बाद ही अमित शाह ने तमाम नेताओं को आज दिल्ली बुला लिया। और दूसरी ओर रविवार को प्रदेश के टिकट के दावेदारों की रायशुमारी करई गई।

हिमाचल भाजपा की पूरी कमान अमित शाह के हाथों चले जाने से कल तक जो अपनी टिकट पक्की मान रहे थे, आज वह नये भंवर में फंसते नजर आ रहे हैं। किसी को भी कोई भरोसा नहीं कि उन्हें इस बार मौका मिलेगा। कि नहीं। पार्टी नेताओं को लग रहा है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर अगर टिकट काटे गए तो बड़ा उलटफेर हो सकता है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वन मंत्री राकेश पठानिया , शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर और सरवीन चौधरी के या तो चुनाव क्षेत्र बदले जायेंगे। या पिफर उन्हें डराप किया जायेगा।

इसी तरह पार्टी में हाल ही में शामिल हुये कांग्रेस विधायक पवन काजल और लखविंदर राणा को टिकट देने के मूड में पार्टी आलाकमान नहीं है। दो निर्दलीय विधायकों प्रकाश राणा और होशियार सिंह को भी टिकट नहीं देने की बात पार्टी आलाकमान ने कर दी है।

इस तरह हाल ही में कांग्रेस छोड भाजपा में आये हर्ष महाजन को भी पार्टी टिकट नहीं देना चाहती है।

प्रदेश में 68 सीटें हैं और 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा को बड़ी जीत मिली थी। तब भाजपा को 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी । और उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वह चारों सीटें जीतने में कामयाब रही थी। लेकिन, बीते साल नवंबर में हुए उपचुनाव में भाजपा तीन विधानसभा सीटों और मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में बुरी तरह हारी। राज्य ने अब तक कोई सरकार नहीं दोहराई है।

0 Comments