Monday, 03 August 2026
Breaking News
असम की बाढ़: बारिश के साथ नागालैंड में पर्यावरणीय क्षति पर उठे सवाल हमारे समय तुम कहां थे प्रभु? पंजाब के पाँच लाख युवा नशे के खिलाफ लेंगे संकल्प : सांसद विक्रम साहनी तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग 14 अगस्त को आयोजित करेगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य उत्सव फर्जी पीएचडी प्रकरण: सेवा से हटाए गए तीन असिस्टेंट प्रोफेसर अंतरिम राहत के बाद फिर हुए कार्यभार ग्रहण दिल्ली अक्षरधाम में "विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा" कार्यक्रम का आयोजन ठहरे चरण, बहती करुणा: चातुर्मास का गूढ़ दर्शन और सूक्ष्म अहिंसा श्री नयना देवी धाम पर बरनाला के धार्मिक संगठन को मिली मेडिकल शिविर लगाने की अनुमति एडवोकेट रोहित जोशी लोजपा (रामविलास), चण्डीगढ़ के लीगल सेल के जिला अध्यक्ष नियुक्त मुख्यमंत्री ने ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का किया विमोचन
हिमाचल Trending

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समारोह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रथ यात्रा में भाग लिया

Read in:Hindi

कुल्लू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू के ढालपुर मैदान में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की रथ यात्रा में भाग लिया।

इस अवसर पर ढालपुर मैदान में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ के बीच प्रधानमंत्री ने भगवान रघुनाथ को नमन किया। प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया तथा कुल्लू जिले के कोने-कोने से आए देवी-देवताओं की सुंदर पालकियों के साथ निकली भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा के साक्षी बनें।

यह पहला अवसर था जब भारत के किसी प्रधानमंत्री ने कुल्लू के अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लिया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर और सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में शामिल हुए।