Monday, 07 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
राष्ट्रीय Trending

एम्स अस्पताल में आईएमजी इवेंट- इंडिया चैप्टर 2022 का आयोजन

Read in:Hindi

देश भर से 150 विद्यार्थियों व डाक्टर्स ने लिया हिस्सा, कई विशिष्ट वक्ताओं ने अपनी विशेषज्ञताएं मंच पर की सांझा

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/मोहाली/दिल्ली

न्यू दिल्ली के एम्स अस्पताल में आईएमजी इवेंट- इंडिया चैप्टर 2022 का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से 150 विद्यार्थियों व डाक्टर्स शामिल हुए। प्रोजेक्ट आईएमजी दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय मेडिकल स्नातकों को जोडऩे वाला एक वैश्विक चिकित्सक सामूहिक मंच है।

कार्यक्रम के दौरान कई विशिष्ट वक्ताओं ने अपनी विशेषज्ञता सांझा की, जिनमें डॉ.आदित्य संजय गुप्ता जिन्होंने दुनिया के प्रतिष्ठित जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी बाल्टीमोर से अपनी रिसर्च वैकल्पिक पढाई पूरी की है। उन्होंने भारत में किसी भी मेडिकल छात्र के लिए सबसे अधिक जीवन बदलने वाले निर्णय पर बात की। इसके साथ बहुत से नामवर वक्ताओं ने समागम दौरान अपनी मुहारत की बातें सांझा की।

डॉ. कविता समागम की मुख्य अतिथि वक्ता थी, जिन्हें हाल ही में ऑन्कोलॉजी में क्लीवलैंड क्लिनिक ( यूएसए) में प्रतिष्ठित प्रीसेप्टरशिप कार्यक्रम के लिए चुना गया है। उन्होंने प्रभावी कोल्ड ईमेलिंग की कला पर बात की जो हर आईएमजी के लिए हमेशा एक अस्पष्ट और पेचीदा काम रहा है।(SUBHEAD)

कार्यक्रम में एक अन्य सम्मानित वक्ता डॉ. चंदराई पटनायक ने सीवी बिल्डिंग और एक्सचेंज प्रोग्राम के महत्व के बारे में बताया, जो ईआरएएस एप्लीकेशन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। डॉ. सिमरन कौर ने यूएसएमएलई परीक्षा के लिए सर्वोत्तम तैयारी रणनीतियों पर बात की और जैक्सन पार्क अस्पताल मियामी फ्लोरिडा की पूर्व जनरल सर्जन इशित चौहान ने बताया कि कैसे उनके दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने उन्हें यूएस रेजीडेंसी-जनरल सर्जरी में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में उतारा।

प्रोजेक्ट आईएमजी एक संगठन है जो जागरूकता फैलाने, यूएसएमएलई यात्रा के संबंध में आइएमजी में डर व अनिश्चिता को दूर करने व अंत में संयुक्त राज में निवास करने के लिए बनाई गई है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और डाक्टरों में इको यात्रा पर नेटवर्किंग के प्रयास देना हैं।

इस समागम का आयोजन यूएस टीम के सहयोग के साथ किया गया था। जिसमें संस्थापक डॉ.विजेता सेबेस्टियन, पार्टनर- माइकल हर्मोसा, और अंतर्राष्ट्रीय आयोजक शिवानी मेहता, निपा इस्लाम, पारुल गिंद्रा। आयोजकों की भारतीय टीम में आदित्य शाह, डॉ. द्रुमदाला , जुहू कृष्णा, डॉ .वर्णिका गुप्ता, डॉ.जगत राम , अनघा ब्रह्मजोस्युला, निश्चिता राज, सलमान बेग, हर्ष शाही, दीक्षा पांडे, समकित जैन, ऋषि शर्मा और यशवंत शामिल थे।