Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
हिमाचल Trending

भारतीय चुनाव आयोग टीम हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के नेतृत्व में चुनाव आयोग की एक उच्च स्तरीय आठ सदस्यीय टीम प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय शिमला दौरे पर है।
शिमला के रास्ते में चुनाव आयोग की टीम ने सोलन जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर स्थित मतदान केंद्र का दौरा कर चुनाव आयोग के प्रांगण का उद्घाटन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उनसे बातचीत भी की।
टीम ने नए मतदाताओं से भी बातचीत की तथा उन्हें मतदाता पहचान पत्र और शपथ पत्र वाली एक किट प्रदान की।
इस अवसर पर उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने वरिष्ठ मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण रूप से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहायता प्रदान कर रहे है तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने हिमाचल वासियों से आग्रह किया कि सभी बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और वोटिंग का रिकॉर्ड स्थापित करें।
उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में वरिष्ठ नागरिक मतदाता राज रानी, शांति, तृतीय लिंग मतदाता प्रिया महन्त, दिव्यांग मतदाता सीता राम, मीना देवी तथा नए मतदाता वैशाली, अंशीका कालरा, सोहम सिंह तथा दिव्या को सम्मानित किया।