Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
हिमाचल Trending

लोरेटो कॉन्वेंट ने मनाया वार्षिकोत्सव

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)फेस2न्यूज/शिमला

लॉरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें ‘द विज़र्ड ऑफ ओज़’ नामक नाटक का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम में भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ.पंकज ललित ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि विद्यालय में पढ़ने वाली छठी से दसवीं तक की प्रत्येक छात्रा ने मंच पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नृत्य, नाटक तथा संगीत का अद्भुत मेल देखने को मिला। नाटक का सफल मंचन श्रीमती रितु शर्मा, श्रीमती रचना शर्मा, सुश्री प्रीति बलदेव सिंह तथा श्रीमती नेहानेगी के  कुशल निर्देशन में हुआ।(SUBHEAD)

नृत्य तथा  संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ तैयार करने में श्री नरेंद्र कुमार तथा श्रीमती नीना सूद का विशेष सहयोग रहा।

मंच संचालन सुश्री प्रीति बलदेव सिंह द्वारा किया गया। मंच की सजावट में श्रीमती रीना गौतम का योगदान सराहनीय रहा। पावर प्वाइंट प्रस्तुति श्री दिनेश ठाकुर के सौजन्य से संपन्न हुई।

मुख्य अतिथि ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटक को खूब सराहा। नाटक में मुख्य भूमिका धृति, अवंतिका, सुकृति, आहना, आर्या यशिता, ज्योत्सना, पावनी, आनंदिता, सेहर, सेजल, सना, अवाक्षी, शालिनी आदि ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की और इसी तरह मेहनत के बल पर आगे बढ़ने की नसीहत दी।