Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
राष्ट्रीय Trending

तटरक्षकों ने 200 करोड़ की ड्रग्स ले जा रही पाक नौका पकड़ी

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:

भारतीय तटरक्षकों (आईसीजी) और एटीएस गुजरात ने संयुक्त रूप से 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम ड्रग्स ले जा रही छह सदस्यों वाली एक पाकिस्तानी नौका को भारतीय जल क्षेत्र से पकड़ा है।

13-14 सितंबर, 2022 की मध्यरात्रि को, आईसीजी ने एटीएस गुजरात से मिली खुफिया सूचना के आधार पर इंटरसेप्टर वर्ग के दो तेज़ जहाजों- सी-408 और सी-454 को क्षेत्र में गश्त के लिए तैनात किया। यह इलाका अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के नजदीक है। एक पाकिस्तानी नौका को अनुमानित आईएमबीएल के अंदर पांच समुद्री मील और जखाउ से 40 समुद्री मील की दूरी पर भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध रूप से देखा गया।

चुनौती दिए जाने पर, पाकिस्तानी नौका ने एक खेप चढ़ानी शुरू कर दी और कपटपूर्ण तरीके से युद्धाभ्यास शुरू कर दिया। समुद्र में ऊंची लहरों का मुकाबला करते हुए आईसीजी जहाज ने नौका को रोका और पकड़ लिया।

नौका को आगे की संयुक्त जांच के लिए जखाउ लाया जा रहा है। पिछले एक साल में आईसीजी और एटीएस गुजरात का यह पांचवां संयुक्त अभियान है। यह मजबूत तटीय सुरक्षा नेटवर्क के लिए हितधारकों के बीच प्रभावी समन्वय के महत्व पर प्रकाश डालता है।