Thursday, 25 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
हिमाचल Trending

ज्वालामुखी अस्पताल में एक्स रे मशीन कबाडखाने में तब्दील, प्राइवेट संस्थानों के पौ बारह

Read in:Hindi

ज्वालामुखी, (विजयेन्दर शर्मा)

ज्वालामुखी का सिविल अस्पताल इन दिनों राम भरोसे चल रहा है। अस्पताल का दर्जा भले ही बढा दिया गया हो, लेकिन सुविधाओं की बात करें तो उनका अभाव बरकरार है। जिससे आने वाले मरीजों को कई दिक्कतों का सामना करना पडता है। हालांकि यहां डॉक्टरों की लंबी चौडी फौज है।
अस्पताल में पिछले कई दिनों एक्स रे मशीन खराब है। जिससे मरीज परेशान है। खासकर टी बी के मरीजों की दिक्कत बढ़ी है। मरीजों को मजबूर होकर बाहर एक्स रे करवाना पड रहा है। जहां उनसे मनमाने पैसे वसूल किये जा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ज्वालामुखी के संयोजक होशियार सिंह भारती ने अस्पताल की दुर्दशा पर चिंता जाहिर करते हुये सरकार से एक्स रे मशीन को जल्द ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जिससे आम आदमी परेशान है। प्रशासन की लापरवाही से प्राइवेट संस्थान ज्वालामुखी में खूब फल फूल रहे हैं। उन्होंने कांगड़ा के सीएमओ से अस्पताल का दौरा कर हालात का जायजा लेने को कहा है।
भारती ने कहा कि अगर सात दिनों के अंदर सिविल अस्पताल ज्वालामुखी के हालात न सुधरे तो आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी।