Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
हिमाचल Trending

ज्वालामुखी से आम आदमी पार्टी के होशियार सिंह भारती होंगे कैंडिडेट !

Read in:Hindi

(MOREPIC1)विजयेन्दर शर्मा/ज्वालामुखी

कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी चुनाव क्षेत्र से आम आदमी पार्टी का टिकट होशियार सिंह भारती को मिलने की संभावना जताई जा रही है। शिक्षा विभाग से हाल ही में रिटायर होकर राजनीति में कूदे भारती की इलाके में खासी लोकप्रियता है।

आम आदमी पार्टी प्रदेश चुनावों कलये इस बार महिला और दलित उम्मीदवारों की तलाश कर रही है। इसी के चलते भारती पार्टी में मजबूत होकर उभरे हैं। हालांकि इससे पहले पार्टी की कमान दूसरे लोगों के हाथ भी रही है। लेकिन भारती के मैदान में उतरने के बाद इलाके में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिली है।

भारती इन दिनों चलो गांव की ओर चलाये जा रहे अपने अभियान के तहत ज्वालामुखी की पंचायतों के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन का ढांचा खडा करने के लिये बैठकें की हैं। बताया जा रहा है कि भारती का समाज सेवा में भी खासा योगदान रहा है। उन्होंने कई गरीब कन्याओं की पढाई से लेकर शादी तक मदद की है। गरीब मरीजों के लिये भी वह मददगार साबित हुये हैं।

भारती की बेदाग छवि से आप नेतृत्व ने उनकी पीठ थपथपाई हैं। बीते दिन भारती ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के सीएम भगवंत मान से पालमपुर में मुलाकात कर इलाके की फीडबैक दी हैं।

भारती ने कहा कि वह आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर राजनीति में आये हैं। और उन्हें पार्टी मौका देती हैं। तो वह चुनाव लडने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में केजरीवाल सरकार ने न केवल दिल्ली के सरकारी स्कूलों को नया रूप दिया है, बल्कि मुफ्त में विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करके सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली में आम लोगों का विश्वास भी बहाल किया है। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की मान सरकार ऐसे ही कदम उठा रही है। अब हिमाचल की बारी है। प्रदेश का कायाकल्प आप ही कर सकती हैं।