Sunday, 19 April 2026
Breaking News
गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला
हिमाचल Trending

दिल्ली-शिमला के बीच 6 सितंबर से फिर शुरू होगी हवाई उड़ाने: मुख्य सचिव

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
मुख्य सचिव आर.डी. धीमान की अध्यक्षता में आज दिल्ली-शिमला-दिल्ली मार्ग पर फिर से हवाई उड़ानों का संचालन शुरू करने के लिए एलायंस एयर अथॉरिटी के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में उड़ानों का संचालन शुरू करने के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मुख्य सचिव ने कहा कि लगभग अढ़ाई साल के लंबे अन्तराल के बाद 6 सितंबर, 2022 से दिल्ली से शिमला के लिए उड़ानें दोबारा शुरू करने के लिए एलायंस एयर के फिक्स्ड विंग एयर क्राफ्ट एटीआर-42 (600) का उपयोग किया जाएगा और शिमला को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों कुल्लू और धर्मशाला से भी जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली-शिमला-दिल्ली रूट पर सप्ताह में सात दिन और शिमला-कुल्लू-शिमला के बीच सप्ताह में चार बार और धर्मशाला-शिमला के बीच सप्ताह में तीन बार यह उड़ानें संचालित की जाएंगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिमला-धर्मशाला और शिमला-कुल्लू रूट पर 50 प्रतिशत सीटों को उचित रूप से अंडरराइट करेगी, जिसके लिए सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। पर्यटन विभाग इस संबंध में वित्त विभाग के साथ व्यापक चर्चा के बाद इसकी प्रक्रिया को अन्तिम रूप देगा।
मुख्य सचिव ने कहा कि उड़ानों का संचालन शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और इस संबंध में पर्यटन विभाग और एलायंस एयर के बीच जल्द ही समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
एलायंस एयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनीत सूद ने उड़ानों के संबंध में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि एलायंस एयर ने एक नया एटीआर-42 (600) जहाज खरीदा है, जिसका प्रयोग इन उड़ानों के लिए किया जाएगा।