Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
हिमाचल Trending

ज्वालामुखी कालेज के शौचालय पर ताला लगाने के विरोध में आप का हल्ला बोल

Read in:Hindi

विजयेन्दर शर्मा/ज्वालामुखी

ज्वालामुखी डिग्री कालेज प्रशासन ने तुगलकी फरमान जार करते हुये न केवल कालेज के सार्वजनिक शौचालय पर ताला जड दिया है। बल्कि कालेज में लगे पंखों को भी गर्मी के मौसम में बंद कर दिया है। जिससे छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। खासकर छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है। कालेज प्रशासन हालांकि छा़त्रों से सालाना पीटीए फंड भी लेता है। लेकिन पिफर भी पैसे की कमी का रोना रो रहा हे।

(MOREPIC1) (SUBHEAD)छात्रों को आ रही परेशानियों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आप नेता होशियार सिंह भारती की अगुवाई में कालेज पुहंचे , तो वहां प्रिसिंपल ही नहीं मिले। इसके बाद आप नेता एसडीएम ज्वालामुखी से मिले और शौचालय के ताले जल्द खुलवाने की मांग की।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष होशियार सिंह भारती के नेतृत्व में एसडी एम मनोज ठाकुर से मिले शिष्टमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा है कि कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान नहीं की जा रही है जिससे छात्र परेशान हैं। कॉलेज प्रशासन ने पिछले दिनों सार्वजनिक शौचालय को ताला लगा दिया है जिससे छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है

उन्होंने कहा कि टॉयलेट पर लगे ताले को जल्दी से जल्दी खोला जाए और कॉलेज क्लास रूम के पंखों को छात्र छात्राओं को चलाने की इजाजत दी जाए । क्योंकि गर्मी की मौसम है बिना पंखे के छात्र-छात्राएं पढ़ाई नहीं कर सकते ।

आम आदमी पार्टी नेता भारती ने बताया कि एसडीएम ज्वालामुखी द्वारा कॉलेज प्रशासन से बात करके जल्दी ही टॉयलेट को खुलवाने और छात्र-छात्राओं को क्लास रूम के पंखे चलाने की इजाजत दिए जाने का आश्वासन दिया गया । अगर इस पर अमल नहीं होता है। पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

इस बीच , एसडीएम मनोज ठाकुर ने कहा कि कालेज की समस्यसओं का जल्द समाधान किया जायेगा।