Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
हिमाचल Trending

पर्यटकों के लिए जारी एडवाइजरी

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के दृष्टिगत पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
निदेशक, पर्यटन और नागरिक उड्डयन अमित कश्यप ने कहा कि पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि वे हिमाचल प्रदेश का भ्रमण करने से पहले राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) की वेबसाइट https://hpsdma.nic.in पर जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
उन्होंने राज्य में भ्रमण पर आए पर्यटकों को परामर्श दिया कि वे नदी किनारों और भू-स्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में वे पर्यटन विभाग और एचपीटीडीसी के पर्यटक सूचना केंद्रों से संपर्क करें।
www.himachaltourism.gov.in या www.hptdc.in या https://hpsdma.nic.in पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने पर्यटकों को परामर्श दिया कि वे यात्रा के लिए सड़कों व पर्यटन स्थलों के बारे में पूर्व सूचना अवश्य प्राप्त करें।