Thursday, 04 June 2026
Breaking News
पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब
हिमाचल Trending

महिला अग्निवीर के लिये 7 सिंतबर तक पंजीकरण

Read in:Hindi

पालमपुर, विजयेन्दर शर्मा:
भारतीय सेना में अग्निवीर योजना में युवतियों के लिए भर्ती 7 से 11 नवंबर 2022 तक अंबाला में आयोजित की जा रही है। निदेशक सेना भर्ती पालमपुर, कर्नल राजीव रंजन ने बताया कि प्रदेश की युवतियों को भारतीय सेना में अग्निवीर (महिला) भर्ती होने के लिये ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 9 अगस्त से 7 सितंबर 2022 जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भर्ती अम्बाला के खारगा स्टेडियम में 7 से 11 नवंबर 2022 तक होगी और इसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ की युवतियां भाग ले सकेंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवतियां www. joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड 5 अक्टूबर के बाद इंडियन आर्मी की वेबसाइट से डाउनलोड किये जा सकेंगे।
इस भर्ती में प्रदेश के सभी जिलों की महिला अभ्यर्थी जो दसवीं उतीर्ण हों और इनकी आयु साढ़े 17 से 23 वर्ष हो, भाग ले सकते हैं। महिला अभ्यर्थी की लंबाई 163 सेंटीमीटर होनी चाहिये। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1600 मीटर दौड़, दस फ़ीट लंबी कूद, 5 फ़ीट ऊंची कूद की बाधा पार करनी होगी। इसके उपरांत मेडिकल और लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाली महिला अभ्यर्थी अग्निवीर के रूप में चार वर्ष के लिये भर्ती होंगी।