Tuesday, 25 August 2026
Breaking News
रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री कौन कहता है गया वक्त लौट कर नहीं आता? देश में नारी शक्ति को मज़बूत करने के लिए कानून दर कानून, पर टूटने लगे परिवार जीसीसीबीए में टैलेंट हंट एवं तीज समारोह का आयोजन पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं: नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ Trending

नेचुरोपैथी में रोगी का सिर्फ इलाज ही नहीं होता रोगी को जीने की सही कला भी सिखाई जाती है : देवराज त्यागी

Read in:Hindi

वरदान नेचुरोपैथी केंद्र के विद्यार्थियों ने एनडीडीवाई की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़

वरदान नेचुरोपैथी एवं योग इंस्टिट्यूट, चण्डीगढ़ के मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष गोयल ने बताया कि जून 2025 की प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (एनडीडीवाई ) की परीक्षा का रिजल्ट गांधी नेशनल अकैडमी आफ नेचुरोपैथी, नई दिल्ली ने घोषित कर दिया है जिसमें तृतीय वर्ष (फाइनल) में नवीन ने प्रथम (723/1000 ), ज्योतिबाला ने द्वितीय (674/1000 ) तथा श्रीमति अनूप गोयल ने तृतीय स्थान (653/1000 ) प्राप्त किया है जबकि द्वितीय वर्ष में आशा देवी ने प्रथम (195/300 ), कल्पना ने द्वितीय (194/300 ) तथा परमजीत कौर एवं सौरव ने तृतीय (180/300 ) स्थान प्राप्त किया तथा प्रथम वर्ष की परीक्षा में डॉ जसविंदर कौर प्रथम (199/300 ) दिव्यम छाबड़ा द्वितीय (198/300 ) तथा अर्शदीप कौर तृतीय (195/300 ) स्थान पर रहे। सुभाष गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

समिति के संयोजक देवराज त्यागी (प्राकृतिक चिकित्सक ) ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा करने वाला व्यक्ति रोगी का सिर्फ इलाज ही नहीं करता बल्कि रोगी को रहने सहने या जीने की सही कला भी सिखाता है जिससे रोगी के रोग तो दूर हो ही जाते हैं और वह भविष्य में बीमार पड़ने से बचा रहता है। अन्य पद्धतियों के चिकित्सक तो केवल रोग के अध्ययन में ही रुचि लेते हैं किंतु प्राकृतिक चिकित्सक स्वास्थ्य के अध्ययन में रुचि लेता है।