Saturday, 18 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
पंजाब Trending

राहगीर के सिर में चाकू मारकर नकदी व मोबाइल छीना

Read in:Hindi

डेराबस्सी, क़तिका:
चंडीगढ़ -अंबाला नेशनल हाईवे पर देर रात एक राहगीर से अज्ञात लुटेरों ने सिर में चाकू मारकर उससे नकदी छीन ली। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने उपरांत जांच शुरू कर दी है। वारदात में जावेद निवासी चंडीगढ़ जख्मी हुआ है जो कि चंडीगढ़ सेक्टर -43 कोर्ट में सेवादार के तौर पर तैनात है।
घायल जावेद ने बताया कि वह देर रात अंबाला से टैक्सी के माध्यम से चंडीगढ़ अपने घर जा रहा था। जब वह गांव भांखरपुर घग्गर पुल पर पहुंचा तो वहां मैकडानल्ड चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण के कारण जाम लगा हुआ था। उसने बताया कि काफी देर जाम में फंसे होने उपरांत वह टैक्सी से नीचे उतर गया और रांग साइड पैदल ही मैकडानल्ड चौक की तरफ चल पड़ा, ताकि वह आगे जाकर थ्री व्हीलर या दूसरी टैक्सी पकड़ कर जल्दी घर पहुंच जाए। जावेद ने बताया कि जब वह सड़क क्रास कर घग्गर पुल को पार करने लगा तो पीछे से कुछ अज्ञात व्यक्ति आये जिन्होंने आते ही उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया है। एक व्यक्ति ने उसके सिर पर जोर से चाकू का वार किया और उसकी आंख के आगे अंधेरा छा गया, जिस कारण वह बेसुध होकर नीचे जमीन पर गिर गया। लुटेरे उसकी जेब में पड़े 1 हजार रुपए और एक छोटा मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास दो मोबाइल थे और दूसरा मोबाइल उसके पास ही था। जावेद ने बताया कि घायल हालत में वह घग्गर पुल के नजदीक सड़क के किनारे गिरा हुआ था, जिसको राहगीर सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले आए और मामले की सूचना पुलिस को दी। राहगीर ने मौके पर एंबुलेंस बुलाने के लिए कई बार 108 नंबर पर फोन भी किया, लेकिन काफी देर इंतजार करने पर भी कोई एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। जिस उपरांत राहगीर अपने वाहन में ही घायल जावेद को अस्पताल लेकर आ गया।
मुबारकपुर चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने कहा कि पहले तो रास्ते में टैक्सी से उतरना और दूसरा लुटेरों की ओर से मंहगा फोन छोड़कर छोटा मोबाइल लेकर जाना संदिग्ध लग रहा है। जावेद से पूछताछ जारी है। जिक्रयोग है कि शहर की सड़कों पर रात के अंधेरे में लूटपाट की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी लुटेरे लगातार राहगीरों पर हमला कर उन्हें अपनी लूट का शिकार बनाते आ रहे हैं।