Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज 
पंजाब Trending

घर से बैंक गया 40 वर्षीय व्यक्ति लापता

Read in:Hindi

जीरकपुर, क़तिका:
थाना ढकोली के अधीन पडते कृष्णा एनक्लेव का एक 40 वर्षीय व्यक्ति संदेहात्मक हालत में लापता हो गया। जिसकी गुमशुदगी का मामला थाना ढकोली में दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में समुद्र सिंह मलिक पुत्र महिताब सिंह मलिक ने बताया कि वह मकान नंबर 376 कृष्णा एनक्लेव ढकोली का निवासी है। उसका भाई वरिंदर सिंह आयु 40 वर्ष घर से किसी काम के लिए बैंक गया था लेकिन वह वापिस लौटकर घर नहीं पहुंचा। उन्होंने अपने तौर पर उसकी कई जगह तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। जिसके बाद इसकी शिकायत थाना ढकोली में दर्ज करवाई गई है। मामले सबंधी जानकारी देते हुए थाना ढकोली के एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम गुमशुदा व्यक्ति की तलाश कर रही है। उस व्यक्ति का एक्टिवा पंचकूला से मिला है और जल्द ही व्यक्ति को भी तलाश कर लिया जाएगा।

0 Comments