Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत
पंजाब Trending

जीरकपुर व डेराबस्सी पुलिस ने बड़े पैमाने पर नाकाबंदी कर चलाया चेकिंग अभियान

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
सेफ पंजाब अभियान के तहत जर्नल डायरेक्टर ऑफ़ पुलिस गौरव यादव के आदेशानुसार जीरकपुर वीआईपी रोड पर बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। डेराबस्सी के चंडीगढ़ अंबाला नेशनल हाईवे पर लगाया गया नाका। इस मौके पर पंजाब पुलिस के कई अधिकारी मौजूद थे। इस संबंध में मौके पर मौजूद डीएसपी स्पेशल सेल नरिंदर चौधरी और डेराबस्सी में नवदीप सिंह विर्क एसपी रूलर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि डी.जी.पी पंजाब गौरव यादव की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक पंजाब स्तर पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी के तहत एस. एस.पी. मोहाली विवेकशील सोनी के निर्देशानुसार वीआईपी रोड जीरकपुर पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा बुरे तत्वों पर नकेल कसने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग दौरान लाल बत्ती क्रॉस करने वाली एक यूपी नंबर की कार का चालान किया गया, इसके अलावा कार पर प्रेस के निशान वाले वाहन को भी रोका गया और उनकी तलाशी ली गई और मौके पर ही उसकी कार से प्रेस का निशान हटाया गया। इस मौके पर उपस्थित एसएचओ जीरकपुर दीपिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार शहर में कई जगहों पर नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों की तलाशी के अलावा सोसायटियों और घरों में रहने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।

0 Comments