Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत
पंजाब Trending

प्रेस क्लब डेराबस्सी पर्यावरण हेतु निभा रहा जिम्मेदारी: रंधावा

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रेस क्लब सब-डिवीज़न डेराबस्सी ने पर्यावरण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज सेवा संगठनों के सहयोग के साथ विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने डेराबस्सी सरकारी कॉलेज के में पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार इस मानसून सीजन में मोहाली जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 10 लाख पौधे लगाएगी। विधायक ने कहा कि शहीद भगत सिंह की 115वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश की हरियाली बढ़ाने के लिए यह कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत प्रेस क्लब डेराबस्सी के सदस्यों का प्रयास सराहनीय है। विधायक रंधावा ने कहा कि आज लगाए गए पौधे हमारी आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम अपने भविष्य और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज कई मानवीय जरूरतों ने पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिसके परिणाम बेहद घातक साबित हो रहे हैं। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि न केवल पौधे लगाए जाएंगे, बल्कि उनके रख-रखाव की जिम्मेदारी भी ली जाएगी और हरियाली लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी को छाया की जरूरत होती है लेकिन पेड़ लगाना कोई नहीं चाहता। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.अमनदीप कौर ने कहा कि पौधे लगाकर हम अपना कल सुरक्षित कर सकते हैं। पौधरोपण करना देश के प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

0 Comments