Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें
राष्ट्रीय Trending

देशभर में 15 जुलाई से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नागरिकों के स्वास्थ्य देखभाल की चिंता करते हुए देशभर में 15 जुलाई से 30 सितंबर तक कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत 12 वर्ष आयु वर्ग और इससे ऊपर के सभी पात्र लाभार्थियों को म़ुफ्त में बूस्टर डोज लगाई जाएगी। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि हरियाणा में अगले 75 दिनों तक विशेष वैक्सीन कैंप लगाकर लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाने के कार्य में तेजी लाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है।
मुख्य सचिव ने यह जानकारी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ हुई बैठक में दी। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक दौरान संजीव कौशल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव को जन अभियान बनाना है ताकि इन 75 दिनों में ही प्रदेश के पात्र लाभार्थियों को बूस्टर डोज अवश्य लगाई जाए। इसके अलावा, सचिवालय परिसर और अन्य सरकारी कार्यालयों में जहां भी आवश्यकता हो, में विशेष वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएं। साथ ही, स्कूल और कॉलेजों में भी इस प्रकार के कैंप लगाना सुनिश्चित करें।