Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें
राष्ट्रीय Trending

52 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की गुरुग्राम जोनल यूनिट (जीजेडयू) ने जीएसटी कानून के प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति को माल-रहित चालान के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
डीजीजीआई गुरुग्राम जोनल यूनिट के अधिकारियों ने एक खुफिया जानकारी तैयार की थी, जिसमें पता चला कि एस-1 और एस-15, बुलंदशहर रोड, औद्योगिक क्षेत्र, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश स्थित मैसर्स एकेएस इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड माल की बुनियादी आपूर्ति के बिना नकली/फर्जी आईटीसी का उपयोग करने और उसे जारी करने के काम में लगा हुआ था। आगे यह भी देखा गया कि उन्होंने मेसर्स अभिषेक इंडस्ट्रीज से एक विशेष वर्ष में बड़ी खरीदारी की थी, जिसके खिलाफ विभिन्न गैर-मौजूद संस्थाओं से अपात्र आईटीसी प्राप्त करने के संबंध में एक जांच पहले ही इस कार्यालय द्वारा की जा चुकी है।
दर्ज किए गए सत्यापनों, साक्ष्यों और बयानों के आधार पर, ऐसा प्रतीत होता है कि मेसर्स एकेएस इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद फर्मों सहित विभिन्न कंपनियों से प्राप्त माल-रहित चालानों के आधार पर अस्वीकार्य इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने में शामिल था। मेसर्स एकेएस इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा प्रथम दृष्टया उपयोग में लगाए गए ऐसे अस्वीकार्य आईटीसी 52 करोड़ रुपये से अधिक है।
मेसर्स एकेएस इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के निदेशक को 06.07.2022 को गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक रिमांड दे दी गई।