डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी के निकटवर्ती गांव सैदपुरा की एक फैक्ट्री में सामान लेकर आए एक टैंपो ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और उसके परजिनों को सूचित कर दिया है। जानकारी अनुसार 39 वर्षीय निक्कू पुत्र बाबूलाल वासी दंतपुरा, जिला गोंडा, यूपी गांव सैदपुरा में अंबे टयूब्स फैक्टरी में वाहन से माल उतारने आया था। रात करीब सवा 12 बजे पहुंचे निक्कू को फैक्ट्रर बंद होने के कारण सुबह तक इंतजार करना था। फैक्ट्री का चौकीदार गाड़ी अंदर कराकर सोने चला गया। उसका कहना है कि निक्कू नहाने के लिए बाल्टी व साबुन लेकर बाहर मोटर की ओर चला गया था। सुबह होने पर निक्कू मोटर से कुछ फीट दूर अचेतावस्था में पड़ा था। चेक करने पर वह मृत मिला। फैक्ट्ररी मालिक अशोक गोयल अनुसार निक्कू की मौत करंट से हुई या बीमारीवश, यह फुटेज में नहीं आ रहा है। आईओ कुलदीप सिंह के अनुसार नहाने जाते समय करीब साढ़े 12 बजे निक्कू अचेत हो गया था जिसकी मौत का पता सुबह चला। हालांकि करंट लगने की आशंका जताई जा रही है परंतु पोस्टमार्टम में ही इस बात का खुलासा होगा। उसके परजिनों को गोंडा में सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।
पंजाब
Trending
टैंपो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Read in:Hindi