Friday, 17 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
पंजाब Trending

राज्यपाल ने पंजाब मंत्रीमंडल के पाँच नये मंत्रियों को शपथ दिलाई

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ यू. टी. के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब राज भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में राज्य के पांच नये कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
यह प्रगटावा करते हुये मुख्यमंत्री कार्यालय प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने शपथ ग्रहण समागम की कार्यवाही चलायी।
पंजाब राज भवन के कंप्लेक्स के अंदर गुरु नानक देव ऑडीटोरियम में शपथ दिलाने वाले कैबिनेट मंत्रियों में अमन अरोड़ा (विधायक सुनाम), इन्दरबीर सिंह निझ्झर (विधायक अमृतसर दक्षिणी), फौजा सिंह (विधायक गुरु हरसहाय), चेतन सिंह जौड़ामाजरा (विधायक समाना) और अनमोल गगन मान (विधायक खरड़) को समागम के दौरान राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई गई।