Friday, 27 November 2026
Breaking News
गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न "मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता
पंजाब Trending

गुरदासपुर से 16 किलो हेरोइन बरामद, नशा तस्करी के लिए जम्मू बना नया अड्डा

Read in:Hindi

गुरदासपुर, फेस2न्यूज:
गुरदासपुर जिले से 16 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप की बरामदगी से एक दिन बाद, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आई. जी. पी.) बॉर्डर रेंज मोहनीश चावला ने बताया कि राज्य की भारत-पाक सरहद पर चौकसी बढऩे के उपरांत अब तस्करों की तरफ से पड़ोसी राज्य जम्मू और कश्मीर में से नशों की खेप लाने नया रास्ता बना लिया गया है।
गुरदासपुर से 16 किलो हेरोइन की बरामदगी की जांच से यह पता लगा है कि गिरफ्तार किये गए व्यक्ति नशे की इस खेप को पंजाब में लाने के लिए जम्मू-पंजाब वाली नेशनल हाईवे का प्रयोग करते हैं। उन्होंने वर्चुअल प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह खेप दो टोयटा इनोवा क्रिस्टा कारों में विशेष तौर पर डिजायन किये डिब्बों में छुपा कर लायी जा रही थी।
जि़क्रयोग्य है कि गुरदासपुर जिला पुलिस ने जम्मू वाली तरफ से आ रही दो इनोवा क्रिस्टा कारों को रोक कर 16.80 किलोग्राम हेरोइन (16 पैकटों में पैक) बरामद करके चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये व्यक्तियों की शिनाख्त मनजिन्दर सिंह उर्फ मन्ना (28), गुरदित्त सिंह उर्फ गित्ता (35) और भोला सिंह (32) वासी गांव चीमा कलां, तरन तारन और कुलदीप सिंह उर्फ गीवी उर्फ कीपा (32) वासी काजी कोट रोड तरन तारन के तौर पर हुयी है। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर पी. बी 13बीएफ 7613 और पी. बी- 08सी. एक्स- 2171 वाली दोनों इनोवा क्रिस्टा कारों को भी जब्त कर लिया है। इस सबंधी थाना दीनानगर में एन. डी. पी. एस. एक्ट की धारा 21सी, 27-ए 25 और 29 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
आई. जी. पी. चावला ने बताया कि पुलिस ने इस माड्यूल के सरगना मलकीत सिंह निवासी तरन तारन के गांव चीमां कलां को भी नामजद कर लिया है, जिसने इस 16 किलोग्राम की खेप को हासिल करने के लिए अपने चार साथियों को जम्मू भेजा था। मलकीत, जो पहले भी इसी तरह का ढंग इस्तेमाल करके लगभग पांच बार ऐसी खेपों की कार्यवाही को अंजाम के चुका है, के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत तीन केस दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मलकीत को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।
आईजीपी ने कहा कि जांच के दौरान पंजाब में इतने दिनों से प्रचलित अंतरराज्यीय तस्करी के लिए इस्तेमाल किये जाते ढंग का खुलासा हुआ है, जिसमें सरगनाह जम्मू स्थित तस्करों के साथ बातचीत करने के लिए वर्चुअल नंबरों का प्रयोग करते थे। आई.जी.पी. बॉर्डर रेंज ने कहा, ‘जम्मू वाली तरफ से पंजाब तक नशों की तस्करी का यह तीसरा ऐसा मामला है जो एक साल से भी कम समय में सामने आया है, जिसमें तस्करों ने एक ही ढंग इस्तेमाल किया है।’’
पठानकोट पुलिस ने इस साल फरवरी महीने पुलिस थाना सुजानपुर की सीमा के अंदर 12 किलो हेरोइन की भारी बरामदगी के ऐसे दो मामले दर्ज किये गए थे। इसी तरह अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पिछले साल अगस्त महीने थाना क_ूनंगल की सीमा के अंदर से 21 किलो हेरोइन समेत 1. 9 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद की थी।
जि़क्रयोग्य है कि नशों की तस्करी को अंजाम देने का यही ढंग जिला पुलिस गुरदासपुर की तरफ से गई एफआईआर की जांच के दौरान भी सामने आया था जब पुलिस की तरफ से काली थार जीप और क्रेटा हुंडयी समेत वाहनों की चैकिंग करने के उपरांत उनमें भी इसी तरह के गुप्त खोखों (कार की पिछली सीट के नीचे छुपाऐ) का प्रयोग किया गया था। गुरदासपुर पुलिस की तरफ से दोनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं और तीन मुलजिमों को भी गिरफ्तार किया गया है हालांकि कोई भी रिकवरी नहीं हुयी थी।

0 Comments