Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

हथियारी लाइसेंस के लिए झूठी कहानी घड़ने वाला व्यक्ति दो साथियों सहित गिरफ्तार

Read in:Hindi

(MOREPIC1) मोगा, फेस2न्यूज:

बम्बीहा भाई गांव के रहने वाले व्यक्ति की तरफ से सोमवार प्रात: काल कुछ अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से उसके घर पर गोली चलाने की रिपोर्ट की गई गोलीबारी की घटना वास्तव में उक्त व्यक्ति की तरफ से हथियार लाइसेंस लेने के लिए रची गई झूठी कहानी साबित हुई।

मोगा जि़ला पुलिस की तरफ से शिकायतकर्ता तरलोचन सिंह निवासी गाँव बम्बीहा भाई और उसके दो साथियों, जिनकी पहचान कुलविन्दर सिंह उर्फ किन्दा निवासी बरगाड़ी, फरीदकोट और सुखवंत सिंह उर्फ फ़ौजी निवासी गाँव चीदा के तौर पर हुई है, को गिरफ्तार करके गोली कांड की गुत्थी को सुलझा लिया गया। पुलिस ने जि़ला फरीदकोट के गाँव छन्नियां के रहने वाले जगमीत सिंह उर्फ जगमीता के खि़लाफ़ भी केस दर्ज किया है।
पुलिस ने मुलजिमों के पास से एक .315 बोर का देसी कट्टा/हथियार के साथ दो जिंदा कारतूस, एक .32 बोर का रिवाल्वर समेत सात जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फ़ोन और एक पैन ड्राइव बरामद की है।
प्राप्त जानकारी अनुसार तरलोचन सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ दिन पहले उसे वटसऐप काल के द्वारा गैंगस्टरों की तरफ से फिरौती की धमकी दी गई थी और सोमवार की सुबह प्रात: काल 4 बजे के करीब अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से उसके घर पर गोलियां भी चलाईं गई थीं।
इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस फरीदकोट पी. के यादव ने बताया कि थाना समालसर में आइपीसी की धाराओं 336, 506 और 34 और हथियार एक्ट की धाराओं 25 और 27 के अंतर्गत एफ. आई. आर. नम्बर 65 तारीख़ 20. 06. 2022 दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जब सी. सी. टी. वी. की फुटेज खंगाली गई तो घटना सम्बन्धी शक पैदा हुआ, जिस वादी तरलोचन सिंह से गहराई से पूछताछ की गई, जिसके बाद तरलोचन ने खुलासा किया कि उसको कुछ दिन पहले एक वटसऐप काल के द्वारा गैंगस्टरों की तरफ से फिरौती की धमकी मिली थी और उसने अपने नाम पर हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था जो कि क्लियर नहीं हुई थी।
उन्होंने कहा कि बाद में तरलोचन ने हथियार लाइसेंस लेने के लिए एक कहानी रच कर ख़ुद ही अपने घर पर गोलियाँ चलाने के लिए हथियार खऱीदे और सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड के कारण जानबूझ कर मीडिया में गोल्डी बराड़ का नाम लिया।
और जानकारी देते हुये एस. एस. पी मोगा गुलनीत सिंह खुराना ने आगे बताया कि तरलोचन ने अपने दोस्त कुलविन्दर सिंह उर्फ किन्दा निवासी गाँव बरगाड़ी के पास से एक लाइसेंसी .32 बोर का रिवाल्वर और गाँव चीदा के सुखवंत सिंह उर्फ फ़ौजी के पास से .315 बोर का देसी पिस्तौल लिया था।

0 Comments