Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

10 में से 8 सेवा केंद्र बंद

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर शहर में लोगों को सेवा केंद्रों पर सुविधा मिलने की जगह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जीरकपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 10 सेवा केंद्र खोले गए थे ताकि लोगों को अपने काम करवाने के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े । सेवा केंद्र इसलिए शुरू किए गए थे कि लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र आदि बनवाने में आसानी हो सके। इसके अलावा सरकार की ओर से पब्लिक को दी जाने वाली सेवाएं भी लोगों को सेवा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा सके। पहले लोगों को अपने डॉक्यूमेंट्स बनवाने के लिए सरकारी ऑफिसों के चक्कर काटने पड़ते थे। सेवा केंद्र शुरू होने पर कई डॉक्यूमेंट्स एक ही जगह पर और कम समय में बनने लगे। कुछ समय तो सेवा केंद्र चले लेकिन बाद में ज्यादातर बंद हो गए। अब सिर्फ दो सेवा केंद्र ही चल रहे हैं। ऐसे में इन दो सेवा केंद्रों पर पूरे जीरकपुर की आबादी के काम का दबाव है। यहां कर्मचारी भी कम हैं, जबकि काम ज्यादा है। इस कारण यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। लोगों का कहना है कि सरकार को बंद पड़े सेवा केंद्रों को चालू करना चाहिए।

0 Comments