Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

लुटेरों ने घर में लूट की वारदात को दिया अंजाम

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
गांव त्रिवेदी कैंप में बीती रात चार लुटेरों ने लूट की नीयत के साथ घर में घुसकर बुजुर्ग पर हमला किया और बाद में नगदी व गहने लेकर फरार हो गए। घर में मौजूद बुजुर्ग ने लुटेरों का पूरा मुकाबला किया लेकिन लुटेरों की गिनती ज्यादा होने के कारण बुजुर्ग उनका ज्यादा देर मुकाबला नहीं कर सके। मुबारिकपुर पुलिस ने मौके का दौरा कर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  (SUBHEAD)
जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि जंगलात विभाग से रिटायर्ड 75 वर्षीय महिंदर सिंह अपनी पत्नी व बेटे के साथ रात को घर में सो रहे थे करीब 1 बजे आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गई। जब उन्होंने उठकर देखा तो घर में चार अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे जिनके हाथ में किरपान व डंडे थे। बुजुर्ग को अपनी ओर बढ़ता देख हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि बुजुर्ग ने हमलावरों का डंडों से पूरा मुकाबला किया, लेकिन उनकी गिनती ज्यादा होने के कारण हमलावरों ने बुजुर्ग को बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल होने पर आज बुजुर्ग जमीन पर बेहोश होकर गिर गया और बाद में लुटेरे घर से 90 हजार की नगदी, सोने के गहने, 4 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घायल महिंदर सिंह ने बताया कि घर में ही लकड़ी का आरा लगाया हुआ है, जहां से उनके घर दाखिल हुए लुटेरों ने डंडे उठाए थे। लुटेरे वारदात को अंजाम देने के अलावा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग वाली डीवीआर भी साथ ले गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रात को करीब एक घंटा लुटेरे घर में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने घर के बाकी सदस्यों को बंदी बना लिया था। वारदात की सूचना मिलने पर वह पुलिस पार्टी के साथ उस समय मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने रात ही चारों तरफ नाकाबंदी करवा दी थी। उन्होंने बताया कि लुटेरे घर की रेकी करने उपरांत आए थे। जिनको पता था कि घर में बुजुर्ग रहते हैं और कैमरे लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।

0 Comments