Thursday, 23 April 2026
Breaking News
'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज
हिमाचल Trending

कांग्रेस टिकट पर ही ज्वालामुखी से चुनाव लड़ेंगे व टिकट पर मेरा ही पहला हक: नरदेव कंवर

Read in:Hindi

(MOREPIC1)ज्वालामुखी ( विजयेन्दर शर्मा )

वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरदेव कंवर ने आज यहां मीडिया से रूबरू होते हुये कहा कि इस बार कांग्रेस टिकट पर ही ज्वालामुखी से चुनाव लड़ेंगे व टिकट पर मेरा ही पहला हक है।

यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुये कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि इस बार ज्वालामुखी में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के टिकट के दावेदार हैं। और टिकट उन्हें ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार ज्वालामुखी के लोग भाजपा के झूठ के झांसे में नहीं आयेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढे चार में विधायक रमेश धवाला इलाके का विकास कराने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं।

नरदेव कंवर ने केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना की भी आलोचना की। व कहा कि इस योजना से सेना में भर्ती होने का सपना पाले नौजवान अपना सपना पूरा नहीं कर पायेंगे। जनता की तकलीफ व तनाव का मोदी सरकार मजा लेती है। सरकार को जनता के हित से ज्यादा पूंजीपतियों के हित की चिंता है। 

सत्ता का यह कारोबारी गुजरात मॉडल बिजनेस में तो चल सकता है लेकिन सेना और सुरक्षा बिजनेस मॉडल पर नहीं चलती है। यह भाजपा को समझना होगा अधिकांश देश में बीजेपी की अग्निपथ योजना के खिलाफ भीष्ण गर्मी में विरोध कर रहे युवा हिंसा का शिकार होने लगे हैं लेकिन मोदी सरकार को तो अपनी मनमानी जनता पर लादनी है।

नरदेव ने कहा कि देश की जनता ने पहले नोटबंदी को नकारा फिर कृषि कानूनों का नकारा, जीएसटी को नकारा, लेकिन सरकार की मनमानी जारी रही और अब सेना में भर्ती बदलाव करके देश के युवा वर्ग को आंदोलन की आग में झोंक दिया है। वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी व महंगाई से जूझती यंग इंडिया को बीजेपी के जुमलावीरों ने यकायक संघर्ष व आंदोलन में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि देश से लेकर प्रदेश तक कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है। युवाओं के हक व हितों के लिए कांग्रेस को प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी संघर्ष करना पड़े करेगी।