Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

36 घंटे बिजली गुल, आक्रोशित ग्रामवासियों ने किया रोड जाम

Read in:Hindi

डेरा बस्सी, पिंकी सैनी: डेराबस्सी से बरवाला को जोड़ने वाली रोड पर स्थित गांव भगवानपुर में पिछले 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है।
बिजली आपूर्ति ठप होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बरवाला रोड पर धरना दिया। करीब 2 घंटे तक लगे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बिजली गुल होने के बाद पावरकॉम के कर्मचारी बिजली आपूर्ति चालू करने में लगे रहे।
धरने पर बैठे प्रेम कुमार, पंच कमलेश कौर, गुरमीत कौर, रजनी, परमजीत कौर, रुमाल कौर, चमकौर सिंह, शेर सिंह, तरनजीत सिंह, गुरमीत सिंह ने कहा कि कल से बिजली गुल है. पिछले गर्मी में बिजली गुल होने से बिजली के साथ पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है। इन्हीं दिक्कतों से परेशान ग्रामीणों ने बरवाला रोड पर धरना दिया और सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर कर सरकार के नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में लोगों को मुफ्त बिजली की सुविधा दी जा रही है तब से ये परेशानी आ रही है। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

0 Comments