Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजि़ट रिमांड किया हासिल

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजि़ट रिमांड हासिल कर लिया है।
जानकारी अनुसार मूसेवाला हत्याकांड में दोषी और साजिश रचने वाला लॉरेंस बिश्नोई पिछले 14 दिनों से दिल्ली पुलिस की हिरासत में था। दिल्ली पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को तेहाड़ जेल से प्रोडक्शन वॉरंटों पर लेकर आई थी और मंगलवार को उसका पुलिस रिमांड पूरा होने पर दिल्ली के स्पेशल सैल द्वारा बिश्नोई को दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट में पेश किया गया।
पंजाब के एडवोकेट जनरल ने दिल्ली की पटियाला हाऊस अदालत में पेश होकर रिमांड की ज़ोरदार माँग की। सिद्धू मूसेवाला केस की जांच कर रही एसआईटी द्वारा लॉरेंस बिश्नोई, जिसके खि़लाफ़ मानसा की स्थानीय अदालत पहले ही गिरफ़्तारी वॉरंट जारी कर चुकी है, को गिरफ़्तार करने के लिए अदालत की इजाज़त मांगने के लिए आवेदन दाखि़ल किया गया था।
दोषी लॉरेंस बिश्नोई के वकीलों द्वारा पंजाब पुलिस की हिरासत में उसकी सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस की पटीशन का विरोध किया गया, जिसका एडवोकेट जनरल ने विरोध किया और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मुलजिम को गिरफ़्तार करने की इजाज़त दे दी और मुलजिम का ट्रांजि़ट रिमांड भी दे दिया। उसको सी.जे.एम मानसा की अदालत में पेश किया जायेगा और साजिश एवं असल मकसद का पता लगाने के लिए मामले की और पूछताछ और जाँच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला, जो 29 मई को शाम 4:30 बजे के करीब दो व्यक्तियों गुरविन्दर सिंह (पड़ोसी) और गुरप्रीत सिंह (चचेरे भाई) के साथ घर से निकला था, का कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियाँ मारकर कत्ल कर दिया था। उस समय वह अपनी महेन्द्रा थार गाड़ी चला रहा था।
जि़क्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के शूटरों को लौजिस्टिक सहायता मुहैया करवाने, रेकी करने और पनाह देने के दोष अधीन पहले ही 9 व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
काबू किए गए व्यक्तियों की पहचान चरणदीप सिंह उर्फ चेतन निवासी बलराम नगर; सन्दीप सिंह उर्फ केकड़ा निवासी सिरसा, हरियाणा; मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी तलवंडी साबो, बठिंडा; मनप्रीत भाऊ निवासी ढैपयी, फरीदकोट; सारज मिंटू निवासी गाँव दोदे कलसिया, अमृतसर; प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी निवासी तख्त- मल हरियाणा; मोनू डागर निवासी गाँव रेवली, सोनीपत हरियाणा; पवन बिश्नोई और नसीब दोनों निवासी फतेहाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।
एडीजीपी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स प्रमोद बान ने कहा कि आईजीपी पीएपी जसकरण सिंह के नेतृत्व वाली विशेष जांच टीम जांच में लगातार सफलता हासिल कर रही है और पहले से गिरफ़्तार किये गए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करके और अन्य जानकारी के आधार पर अब तक मिले सुरागों के द्वारा कडिय़ों को जोडक़र देख रही है।

0 Comments