Sunday, 14 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
पंजाब Trending

ट्राइडेंट ग्रुप में बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी उजागर, गबन का आरोप

Read in:Hindi

बरनाला, फेस2न्यूज ब्यूरो:
ट्राइडेंट ग्रुप लिमिटेड के पूर्व चीफ फाइनेंशियल आफिसर (सीएफओ) हरविंदर सिंह गिल उर्फ हरविंदर सिंह पुत्र संपूर्ण सिंह निवासी गांव संगोवाल, लुधियाना द्वारा कंपनी के साथ अप्रैल 16, 2019 से फरवरी 17, 2022 के बीच की अवधि में बड़े स्तर पर किए गए वित्तीय गबन के बारे में जानकारी हासिल हुई। गिल ने ट्राइडेंट कंपनी में सिंतबर 09, 2014 से लेकर फरवरी 18, 2022 के बीच तथा ट्राइडेंट ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में 34 से अधिक वर्षों तक काम किया है।
कंपनी द्वारा कराए गए एक आंतरिक ऑडिट में यह उजागर हुआ है कि कुल 185 ट्रांजेक्शंस में 8 करोड़ रुपए से अधिक की राशि गिल उर्फ हरविंदर सिंह के व्यक्तिगत खातों में ऑनलाइन नेट बैंकिंग के माध्यम से ट्रांसफर की गई। हालांकि वह केवल ट्रांसेक्शन मेकर के रूप में ही अधिकृत था फिर भी उसने धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक ढोलेवाल शाखा, जीटी रोड, लुधियाना (04046) के कंपनी के खाते का वन टाइम पासवर्ड अपने मोबाइल पर हासिल कर लिया धोखाधड़ी से पैसों को अलग अलग बैंकों में अपने निजी खातों में हस्तांतरित किया जो कि एसबीआई बैंक, सराभा नगर और एचडीएफसी बैंक जसदेव नगर (वीपीओ गिल) लुधियाना में थे और वहां से उस पैसों को अज्ञात खातों में आगे हस्तांतरित कर दिया। यह ज्ञात है कि उसका परिवार और बेटे बेल्जियम और कनाडा में बसे हुए हैं।
गिल ने अनौपचारिक रूप से यह भी स्वीकार किया कि उसे आयकर विभाग की ओर से कभी कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ था जबकि खाते में हस्तांतरित राशि उनके वेतन से कहीं अधिक थी।
कंपनी के ऑडिटर एस सी वासुदेव एंड कंपनी चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी इस सबके के बारे में कोई भनक नहीं लग पायी जबकि वह कंपनी की बैलेंस शीट के हस्ताक्षरकर्ता है।
इस बीच, अन्य कर्मचारियों की भूमिका और कंपनी के कई और खातों की जांच की जा रही है। कंपनी के मैनेजमेंट को यह पक्के तौर पर लग रहा है कि गबन की कुल राशि और बढ़ भी सकती है क्योंकि कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन को धोखाधड़ी के और सुराग भी हाथ लगे हैं।
इस बारे में बरनाला पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 259 दिनांक 11.06.2022 को दर्ज कराई गई है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।