Thursday, 26 November 2026
Breaking News
गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न "मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता
पंजाब Trending

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्कूल भवन और छात्रों हेतु छात्रवृत्ति राशि जारी करने को कहा

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार सैनिक स्कूल कपूरथला के प्राचीन गौरव को बहाल करने के लिए कड़े प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री ने स्कूल के कामकाज की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस प्रमुख संस्थान ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके एक बड़ी जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि इस शीर्ष संस्थान ने कई दिग्गज पैदा किए हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षमताओं में देश की सेवा की है, खासकर सशस्त्र बलों में। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार स्कूल के पुराने गौरव को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने तत्काल वित्त विभाग से स्कूल भवन के जीर्णोद्धार के लिए राशि जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे के साथ-साथ स्कूल की इमारत का उचित रख-रखाव समय की आवश्यकता है। भगवंत मान ने यह भी कहा कि स्कूल के नियमित रख-रखाव को सुनिश्चित करने के लिए बजटीय प्रावधान आने वाले वर्षों से रखा जाएगा।
अधिकारियों को इस प्रतिष्ठित संस्थान में पढऩे वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए राशि जारी करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि इसे प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए ताकि छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने में कोई कठिनाई ना हो। मान ने स्कूल प्रबंधन को स्कूल के कामकाज के लिए भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

0 Comments