Sunday, 12 April 2026
Breaking News
विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
पंजाब Trending

करंट लगने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
गांव पंडवाला में एक घर में कूलर से करंट लगने के कारण सात साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिंस पुत्र गुरबचन सिंह निवासी गांव पंडवाला के रूप में हुई है, जो गांव के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। प्रिंस को करंट लगने के बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा कि लड़का घर में अकेला था क्योंकि उसके पिता बाहर काम पर गए हुए थे और लडके की मां कहीं बाहर गई हुई थी। लड़का घर पर खेल रहा था, जैसे ही उसके हाथ कूलर पर पड़ा तो अचानक उसमें करंट आने के कारण प्रिंस बेसुध होकर नीचे गिर पड़ा। जब प्रिंस की मां घर आई तो उसको बच्चा कूलर के पास गिरा पड़ा मिला। उसके चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। पड़ोसी लड़के को डेराबस्सी सरकारी अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर शव को वारिसों को सौंप दिया।