Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

पति—पत्नी ग्रहक्लेश में गई छह माह के बच्चे की जान

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:

वीआईपी रोड पर स्थित पेंटा होम सोसाइटी में एक बेरहम बाप ने अपने 6 माह के बच्चे का मुंह दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के ग्रहक्लेश का खामियाजा बच्चे को अपनी जान गवाकर देना पड़ा। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ आइपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेरा बस्सी अस्पताल कि मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक की मां नीतिका (26) निवासी पेंटा होम सोसाइटी वीआईपी रोड ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2020 में अभिषेक शर्मा निवासी देहरादून उत्तराखंड के साथ हुई थी और जनवरी 2022 में उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम सार्थक रखा गया। शिकायतकर्ता नीतिका ने बताया कि उसकी अपने पति के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा रहता था। बीती 11 जून को वह अपने पति के साथ उनके घर गई थी। जहां एक फंक्शन के दौरान उनकी ससुराल परिवार के साथ झगड़ा हो गया। जिस कारण वह रात 2 बजे ही वहां से चल पड़े और सुबह 6 बजे वीआईपी रोड पर स्थित पेंटा होम पहुंच गए। घर पहुंचने के बाद भी उनका झगड़ा फिर से हुआ और उसके पति ने उसे घर से बाहर निकालकर अंदर से कुंडी लगा ली। उसके पति ने बच्चे को अपने पास ही रख लिया और जिसके बाद वह कुंडी न खोलने पर वह अपनी बहन के घर चली गई। जब वह शाम को घर वापिस आई तो घर पर लॉक लगा हुआ था। जिसके बाद जब वह अगले दिन घर वापिस आई तो देखा दरवाजा खुला हुआ था और उसका पति भी वहीं बैठा हुआ था। जब मां ने बेड पर लेटे बच्चे को उठाया तो वह सांस नहीं ले रहा था, इस दौरान पति ने बताया कि उसने मुंह दबाकर उसे मार दिया है। जिसके बाद मृतक बच्चे की मां नीतिका ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच पति को हिरासत में लेकर बच्चे के शव को सिविल अस्पताल डेराबस्सी कि मोर्चरी में रखवा दिया।   (SUBHEAD)
हमें सुबह करीब साढ़े 8 बजे सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पति को हिरासत में ले लिया और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पति ने हत्या को क्यों की? क्या वह नशे कि हालत था या डिप्रेशन का शिकार था इसकी गहराई से जांच कि जा रही है।

0 Comments