Sunday, 05 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
पंजाब Trending

अपडेट: डेराबस्सी में हथियारबंद लोगों ने की एक करोड़ की लूट, एक जख्मी पीजीआई रैफर

Read in:Hindi

(MOREPIC1) डेराबस्सी, (पिंकी सैनी) 

मेन हाईवे पर भारतीय स्टेट बैंक के साथ प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर से पिस्तौल की नोक पर चार लुटेरे एक करोड़ रुपए की नकदी छीनकर फरार हो गए। भागते समय एक लुटेरे ने पीछा करने वाले तीन फल विक्रेताओं में से एक को गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। गोली उसकी दाईं कनपटी पर लगी है, उसे पीजीआई भर्ती कराया गया है।

बाद में दोनों लुटेरे एक युवक की बाइक पिस्तौल की नोक पर छीन कर जीरकपुर की ओर फरार हो गए। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर लुटेरों के तीन संदिग्ध सहयोगियों को जीरकपुर से काबू कर लिया है और छानबीन जारी है।

वारदात दोपहर करीब 12:15 बजे हुई। यहां डेराबस्सी निवासी हरजीत नागपाल अपने दफ्तर में किसी जमीन का सौदे में बयाना करने के लिए अपने साथ दो बैग में एक करोड़ रुपए लेकर पहुंचे हुए थे। मौके पर उनके साथ सुंडरा गांव से नंबरदार मनजीत और मोर ठीकरी का जगतार उर्फ मेजर सिंह भी मौजूद थे। इस बीच चार लुटेरे दो मोटरसाइकिलों पर आए।तीन लुटेरे अंदर दफ्तर में घुसे और उनपर पिस्तौल तान दी।(SUBHEAD)(MOREPIC2)  

एक ने फुर्ती से दोनों बैग कंधे पर उठाए और बाइक के पीछे बैठ खिसक लिए। बैग वाले दोनों लुटेरे जीरकपुर की ओर मुड़े और ओझल हो गए। हरजीत के अनुसार लुटेरों ने मुंह ढ़के हुए थे, जिन्हें पहचान नहीं सका। उनके शोर मचाने पर बाकी दो लुटेरे खुद को घिरता देख बाइक छोड़ हाइवे पार भागे। उनके पीछे बाहर खड़े फलों की रेहड़ी लगाने वाले कुछ लोग लग गए।

दोनों अनाज मंडी रोड पर दादपुरा मोहल्ले की एक गली में घुस गए। उनका पीछा करने वालों में रेहड़ी वाले जीशान व राजा ने बताया कि गली में हैप्पी के घर के बाहर घिर जाने पर एक लुटेरे ने पिस्तौल निकाल दो फायर किए। हालांकि हैप्पी ने एक ही फायर की आवाज सुनी जो साबिर की दाईं कनपटी में लगा।

लुटेरों ने एक्सिस बैंक के पास फल खरीद रहे गोविंदा पर पिस्तौल तान दी और उसका सपलेंडर मोटरसाइकिल पीबी 70 3266 छीना और जीरकपुर की ओर भाग निकले। गोविंदा के अनुसार उसने दोस्त के साथ दूसरी बाइक पर उनका पीछा भी किया परंतु वे ओझल हो गए। उधर, 37 वर्षीय मोहम्मद साबिर पुत्र मोहम्मद निजामुद्दीन, को डेराबस्सी सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया है।

घटनास्थल का दौरा करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी विकासशील सोनी ने बताया कि पुलिस ने हरजीत नागपाल के बयान पर हथियारबंद डकैती के आरोप में, कातिलाना हमले के लिए आईपीसी की धारा 307 व 120 बी के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत केस रणजोध सिंह गिल पुत्र परगट सिंह वासी जीरा, मनिंदर सिंह व उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें रणजोध और उसके दो संदिग्ध साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भागते समय डेराबस्सी में छोड़ गए पंजाब नंबर का हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि एक–दो रोज में तमाम आरोपियों को पकड़ने के बाद पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा।