Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
खेल Trending

साइक्लिंग में हरियाणा की वृंदा यादव ने जीता पहला स्वर्ण पदक

Read in:Hindi

पदक तालिका में हरियाणा 8 पदकों के साथ पहले स्थान पर, खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में देसी खेलों की भी धूम, गतका में महाराष्ट्र के दस वर्षीय ऋषिकेश सा बने- छोटा पैकेट बड़ा धमाका

चण्डीगढ़ : 

हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दूसरे राउंड के मुकाबले शुरु होने के साथ ही खेलों का रोमांच चरम सीमा पर पहुंचने लगा है। एक ओर जहां बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में खिलाड़ी अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को प्रत्येक गेम में आकर्षित कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर देसी खेलों की भी इनमें धूम देखने का मिल रही है।

गतका व थांग-ता व योगासन भी बन रहे है दर्शकों की पसंद

गतका में महाराष्ट्र के दस वर्षीय ऋषिकेश जब आंध्रप्रदेश के मुपीना विक से मुकाबला कर रहे थे तो इसे देखकर दर्शकों ने खूब ताली बटोरी। खेल खत्म होने के बाद तकनीकी कमेटी के आयोजकों व खेल एंकर ने ऋषिकेश को दर्शक दीर्घा के नजदीक लाकर नाम व आयु पूछी तो दर्शकों ने छोटा पैकेट बड़ा धमाका कह कर उसकी होसला अफजाई की व दर्शकों में से कईयों ने उठकर उसे आर्शीवाद व डाइट मनी के रूप में पैसे भी दिए। लडक़ों की गतका में पंजाब की टीम ने दिल्ली पर 54-29 अंकों से तथा आंध्रप्रदेश ने महाराष्ट्र को 57-53 अंकों से जीत हासिल की।

थांग-ता में हरियाणा को 3 मेडल

थांग-ता में 56 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के आर्यन ने रजत पदक तो वहीं 60 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की टीम से 52 किलोग्राम भार वर्ग में ममता ने भी कांस्य पदक जीता।

साइक्लिंग में पहला स्वर्ण पदक हरियाणा को

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया गेम्स-2021 की चल रही साइक्लिंग प्रतियोगिताओं के मुकाबलों में लड़कियों की टीम से आज वृंदा यादव ने हरियाणा को पहला स्वर्ण पदक जीत कर हरियाणा के खिलाडिय़ों के लिए पदक जीतने के अच्छे संकेत दिए हैं। नीरत कुमार ने 1 किलोमीटर साईकलिंग में कांस्य पदक तथा ममता ने माउंटेनियर साईकिल में 500 मीटर में कांस्य पदक जीता।

हरियाणा ने योगासन व आर्टिस्टिक में जीते 2 रजत पदक

योगासन में हरियाणा के दिपांषु ने रजत पदक तथा आर्टिस्टिक बॉयज युगल में सागर रंगा व जीतू ने रजत पदक जीता। इसी प्रकार, लड़कियों की कबड्डी में राजस्थान ने पंजाब को 31-23 अंकों से हराया। वॉलीबॉल की लड़कियों के कड़े मुकाबले में तमिलनाडु ने केरल को 25-23, 25-22, 25-15 और 25-21 अंकों से हराया। इसी प्रकार, लडक़ों के वॉलीबॉल में छतीसगढ़ व गुजरात में भी लगातार 2 घंटे मैच चला और गुजरात ने छतीसगढ़ को 25-18, 25-22, 25-21 से हराया।