Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

विवाद के चलते 31 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Read in:Hindi

डेरा बस्सी, पिंकी सैनी

खटीक मोहल्ला में घरेलू विवाद के चलते 31 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी पत्नी और सास समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान सीता राम के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक की तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से उसका पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। पिछले एक महीने से उसकी पत्नी अपने घर करनाल हरियाणा में रह रही है।

मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अनु उसे परेशान कर रही थी। घर में उसका लगातार झगड़ा होता था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी लड़कर अपने घर चले गई जब वह है अपनी पत्नी को मनाने के लिए अपने ससुर के घर करनाल गया तो पंचायत लेकर गया था वहां पर उसकी पत्नी ने पुलिस में दर्ज एक झूठी शिकायत दर्ज पहले से ही करा रखी थी जब वह पंचायत लेकर उनके घर पहुंचा तो उसमें उससे पहले ही पुलिस को बुला रखा था जहां पर पंचायत के सामने उसका अपमान किया, जिसके बाद उसकी मान-मर्यादा को ठेस पहुंची और उसने हताशा में आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में अनु, सास सरोज और दो ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव उसके वारिसों को सौंप दिया।

0 Comments