Read in:Hindi
जीरकपुर, कृतिका:
लायंस क्लब ने स्थानीय सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों को वार्षिक फीस और मुफ्त किताबें दी हैं। लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ बरखा राम ने कहा कि डेराबस्सी क्षेत्र में क्लब जनकल्याण के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं दे रहा है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए खेल उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे और प्रतिभाशाली बच्चों को क्लब द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
स्कूल की प्रिंसिपल अनीता थमन और गुरचरण सिंह चौधरी ने लायंस क्लब के काम की सराहना की और उनका धन्यवाद किया