Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से
पंजाब Trending

30,000 रु. की रिश्वत लेने पर स्टेशन अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
सी बी आई ने शिकायतकर्ता से 30,000 रु. की रिश्वत की माँग करने एवं लेने पर फायर स्टेशन, सेक्टर-38, चंडीगढ़ के स्टेशन अग्निशमन अधिकारी को गिरफ्तार किया।
एक शिकायत के आधार पर फायर स्टेशन, सेक्टर-38, चंडीगढ़ में पदस्थ स्टेशन अग्निशमन अधिकारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। यह आरोप है कि शिकायतकर्ता ने अपने ग्राहक कि ओर से अधिकार पत्र (authorization) प्राप्त होने के पश्चात सेक्टर-36D, चंडीगढ़ में स्थित एससीओ हेतु दिनाँक 25.04.2022 को अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। आरोप है कि स्थल के 4-5 निरीक्षणों के बाद भी, आरोपी ने अग्नि सुरक्षा की अपनी रिपोर्ट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी(CFO) को प्रस्तुत नहीं की, जिसके कारण आवेदक को आज तक कोई अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी नहीं किया। जब शिकायतकर्ता ने उनसे अपनी रिपोर्ट सी एफ ओ (CFO) को सौंपने का अनुरोध किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उक्त कार्य के लिए 30,000/- रु. की रिश्वत की मांग की।
सी बी आई ने जाल बिछाया और स्टेशन अग्निशमन अधिकारी को शिकायतकर्ता से 30,000 की रु. की रिश्वत की माँग करने एवं स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथ पकड़ा।
आरोपी के आवासीय एवं कार्यालयी परिसरों में तलाशी ली गई जिसमें कुछ दस्तावेज़ बरामद हुए है। गिरफ्तार आरोपी को चंडीगढ़ की सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।