Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
 भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली
पंजाब Trending

डेराबस्सी: सरकारी अस्पताल खुद ही पड़ा है बीमार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी

पंजाब सरकार की करनी और कथनी में बहुत फर्क है पहले तो सभी एमएलएज ने अपने-अपने इलाकों के हॉस्पिटलों का जायजा बड़ी जोर शोर से शुरू किया और काम कराने की फुर्ती भी दिखाई लेकिन यह फुर्ती सिर्फ अखबरों के बीच में ही देखने को मिली। डेराबस्सी के सरकारी हॉस्पिटल में ना तो कोई पंखा चल रहा है और ना ही टॉयलेट की कोई सुविधा है।

(SUBHEAD)मरीजों का कहना है कि हस्पताल के वार्ड में ना तो कोई पंखा चल रहा है और ना ही कोई टॉयलेट ठीक से काम कर रही है। अब तो यह हद हो गई है कि हॉस्पिटल में पानी भी नहीं है। मरीजों को बाहर से पानी लाकर पीना पड़ रहा है। पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले कहा था कि पंजाब में शिक्षा व हेल्थ सबको फ्री दी जाएगी, लेकिन यहां पर तो लोगों को पैसा देकर भी कोई फैसिलिटी नहीं मिल रही। इसलिए लोगों ने पंजाब सरकार से अपील की है कि वह अस्पतालों पर ध्यान दे। यहां पर सभी गरीब लोग हैं इलाज के लिए आते हैं जबकि अमीरों के लिए तो प्राइवेट हॉस्पिटल हैं। यदि सरकारी अस्पताल ठीक से काम नहीं करेंगे तो लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ होगा।  (MOREPIC1)

हल्का एमएलए कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि हॉस्पिटल का काम चल रहा है और इस को जल्द से जल्द ठीक करा दिया जाएगा। हॉस्पिटल की बिल्डिंग को दोबारा से ठीक किया जा रहा है और इस को जल्द से जल्द ठीक कर के लोगों की सुविधा के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे कल सुबह एसएमओ जैन से मिलकर इस काम को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए कहेंगे।